पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री निरुपम सेन ने कहा कि प्रदेश की जनता सिंगुर में टाटा मोटर्स की परियोजना चाहती है और राज्य सरकार को इससे उम्मीदें हैं।
टाटा के बयान पर सेन ने कहा कि प्रदेश की जनता ‘नैनो’ कार परियोजना चाहती है और टाटा भी यह जानते हैं। सेन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की मांग के मुताबिक, अगर 400 एकड़ भूमि लौटा दी जाती है, तो वहां छोटी कार की परियोजना आकार नहीं ले पाएगी।
टाटा के साथ सिंगुर परियोजना पर गुरुवार रात चर्चा कर चुके सेन ने कहा कि राज्य सरकार समस्या के हल की दिशा में काम करना चाहती है और मान्य समाधान के लिए सरकार ने बातचीत का विकल्प खुला रखा है।
तृणमूल कांग्रेस से अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘आएं हम मिलकर काम करें और उन परिवारों की पहचान करें, जो सिंगुर में अपनी जमीन खोने के बाद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार आजीविका के लिए उन्हें विकल्प उपलब्ध कराने को तैयार है।’