facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Queen Elizabeth II Death: 70 साल तक संभाली ब्रिटेन की राजगद्दी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 PM IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। Queen Elizabeth II  के निधन की खबर की पुष्टि बकिंघम पैलेस द्वारा दी गई थी। 

आइए जानते हैं ब्रिटेन की महारानी के सफर के बारे में…
 
7 दशकों तक संभाली रियासत
 
बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही महारानी एलिजाबेथ ने अपने शाही शासन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई थी। एजिजाबेथ  25 साल की उम्र से लेकर अब तक शाही परिवार की अगुवाई कर रही थीं। करीब 7 दशकों तक एलिजाबेथ ने शाही परिवार और ब्रिटेन की रियासत को संभाला। 
 
एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उनका पूरा नाम था एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था।  
 
एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पिता की मौत के बाद 25 साल की उम्र में ही शाही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और ब्रिटेन की महारानी बनीं। थी। पिता की मौत के दिन यानी 6 फरवरी 1952 को ही एलिजाबेथ द्वितीय को ब्रिटेन महारानी नियुक्त किया गया। बाद में दो जून 1953 को उनका औपचारिक रूप से राज्याभिषेक किया गया था। तब से लेकर अब तक वे ब्रिटेन की महारानी के रूप में सत्ता पर काबिज थीं। अभी तक उनके शासनकाल में 15 प्रधानमंत्रियों ने उनके साथ काम किया है।
 
एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, संत लूसिया, संत विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज, अंटीगुआ, बारबूडा, संत किट्स और नेविस की महारानी थीं। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल के 54 राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख भी थीं। ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में वह अंग्रेजी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल और राष्ट्रमंडल के सोलह स्वतंत्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी थीं।
 
वह ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी थीं।  9 सितंबर 2015 को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली महारानी बन गईं।

First Published - September 10, 2022 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट