facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Queen Elizabeth II Death: भारत की विविधता की प्रशंसक थीं ब्रिटेन की महारानी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी के बाद 1952 में ब्रिटिश सिंहासन पर काबिज होने वाली पहली ब्रिटिश शासक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक ‘‘समृद्धि एवं विविधता’’ की प्रशंसक थीं। महारानी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।
 
बता दें कि महारानी ने अपने 70 साल लंबे शासनकाल में तीन बार-1961, 1983 और 1997- में भारत की यात्रा की थी। इस दौरान महारानी ने देश में मिली ‘गर्मजोशी और आतिथ्य’ की खूब तारीफ भी की थी। उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा था, “भारतीयों की गर्मजोशी और आतिथ्य-सत्कार के अलावा भारत की समृद्धि और विविधता हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है।”
 
1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप ने मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का दौरा किया था। उन्होंने आगरा पहुंचकर ताज महल का दीदार करने के साथ ही नई दिल्ली में राष्ट्रपिता के स्मारक राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। एलिजाबेथ और फिलिप तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निमंत्रण पर भारत की गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि थे।
 
महारानी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित भी किया था। महारानी ने 1983 में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने मदर टेरेसा को ‘ऑर्डर ऑफ द मेरिट’ की मानद उपाधि से नवाजा था। भारत की उनकी अंतिम यात्रा देश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई थी। इस दौरान उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक इतिहास के ‘कठोर दौर’ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, “यह कोई रहस्य नहीं है कि हमारे अतीत में कुछ कठोर घटनाएं हुई हैं। जलियांवाला बाग एक दुखद उदाहरण है।”
 
महारानी और उनके पति ने बाद मे, ,1919 में नरसंहार के गवाह बने अमृतसर के जलियांवाला बाग का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की थी। महारानी ने तीन पूर्व भारतीय राष्ट्रपतियों- 1963 में डॉ राधाकृष्णन, 1990 में आर वेंकटरमण और 2009 में प्रतिभा पाटिल- की मेजबानी भी की थी।
 
महारानी ने बकिंघम पैलेस में राष्ट्रपति पाटिल के लिए आयोजित राजकीय भोज के दौरान कहा था, ‘‘ब्रिटेन और भारत का साझा पुराना इतिहास है जो आज इस नई सदी के लिए एक नई साझेदारी के निर्माण में ताकत का मजबूत स्रोत है।’’ महारानी के निधन के बाद ब्रिटेन में ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ लागू हो गया। यह एक तरह का ‘प्रोटोकॉल’ है, जिसे बकिंघम पैलेस द्वारा बृहस्पतिवार को 96 वर्षीय महारानी के निधन की घोषणा करने के बाद लागू किया गया। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड’ भी लागू हुआ, जिसके तहत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स 73 साल की उम्र में ‘सम्राट चार्ल्स तृतीय’ के रूप में देश की राजगद्दी पर विराजमान हुए। महारानी के स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में अंतिम सांस लेते ही ‘ऑपरेशन यूनीकॉर्न’ लागू हो गया, जिसके तहत उनकी पार्थिव देह को ट्रेन से लंदन लाया गया। 

First Published - September 9, 2022 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट