facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिवाली और छठ के मौके पर 350 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे

Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

आगामी त्यौहार को देखते हुए तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेल अलग अलग रूट पर 175 जोड़ी से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगे दिवाली और छठ के त्योहार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

यात्रियों को होगी आसानी

उत्तर भारत में बड़ी संख्या में लोग दिवाली और छठ में बड़े शहरों से अपने घर जाते है। इस दौरान ट्रेन के टिकट को लेकर बड़ी मारामारी रहती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों की एक बड़ी आबादी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे जैसे शहरों में रहती है। इनमें से अधिकतर लोग दिवाली और छठ में घर आते हैं। रेल मंत्रालय के फैसले के कारण अब थोड़ी राहत की उम्मीद है। 

सभी बड़े शहरों से स्पेशल ट्रेन 

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए लगभग सभी बड़े शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अलग अलग रूट से 175 से अधिक स्पेशल ट्रेन यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुचाएगी। ये ट्रेनें लगभग 2,268 फेरे लगाएंगी। रेलवे की ओर से सबसे अधिक ट्रेन दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद जैसे रूट्स पर दी गई है। पर्व के कारण यात्रियों को इस रूट पर टिकट नहीं मिल पा रहा था। रेलवे के फैसले से यात्रियों को अब कंफर्म टिकट मिलने की संभावना है।

First Published - October 7, 2022 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट