facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रेलवे ने आज फिर कैंसिल की 250 से ज़्यादा ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 3:35 PM IST

भारतीय रेलवे ने आज यानि 15 सितम्बर को देश भर में 285 ट्रेनें कैंसिल की हैं। इनमें से 255 ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त किया गया है। वहीं अन्य 30 गाड़ियां को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रद्द हुई इन 285 ट्रेनों में बड़ी संख्या में पैसेंजर, मेल, और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। 

ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ ही कई ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है। रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको इससे जुड़े सभी अपडेट्स मिल जाएंगे। 

इसी के साथ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको कैंसिल हुई सभी 285 ट्रेनों की लिस्ट भी देखने को मिलेगी। 

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-

सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/)पर जाएं।
स्‍क्रीन के दाईं टॉप पैनल पर Exceptional Trains पर क्लिक करें।
इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों यानि Cancelled Trains का विकल्‍प दिखेगा, इस पर क्लिक करने से आपको सारी रद्द ट्रेनों की लिस्ट दिख जाएगी। 

अगर आपने इन कैंसिल ट्रेनों में आज के लिए टिकट बुक कराया था तो रेलवे आपके किराये का रिफंड करेगी।

First Published - September 15, 2022 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट