facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रेलवे की माल ढुलाई 9.7 फीसदी बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:21 PM IST

 लौह अयस्क परिवहन में पुनरुद्धार और कोयले की आपूर्ति में वृद्धि के कारण, भारतीय रेलवे ने सितंबर में 11.58 करोड़ टन माल और कच्चे माल की ढुलाई की, जिससे सालाना 9.7 फीसदी की वृद्धि हुई। अस्थिर मॉनसून और कोयले की कम मांग के बीच क्रमिक रूप से, माल ढुलाई व्यवसाय लगभग 40 लाख टन तक सिकुड़ गया।
हालांकि इस वित्त वर्ष में पहली बार लौह अयस्क ढुलाई में महीनों के संकुचन के बाद सालाना वृद्धि देखी गई। क्योंकि, उद्योग उत्पादन को लेकर संघर्ष कर रहा है। लौह अयस्क रेलवे की माल ढुलाई में दूसरी सबसे बड़ी जिंस है और पिछले साल की तपलना में इसमें 10 फीसदी (12 लाख टन) की वृद्धि हुई है।
रेल मंत्रालय ने कहा, ‘1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2022 तक संचयी माल लदान पिछले साल 2021-22 के 66.86 करोड़ टन की तुलना में  73.66 करोड़ टन रहा है। यानी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10.14 फीसदी की वृद्धि यानी 6.78 करोड़ टन अधिक रहा।    

First Published - October 2, 2022 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट