facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Rajasthan Politics: राजस्थान में सियासी तूफान, 10 प्वाइंट्स में समझे क्या है इस हलचल की पूरी कहानी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:00 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद से राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के विधायकों ने रविवार रात को विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को इस्तीफे सौंप दिए।

आइए 10 प्वाइंट्स में जानें आखिर क्या है पूरा मामला-
 

अगले महीने होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की दावेदारी की घोषणा हुई। इसके बाद से ही राजस्थान में सियासी हलचल शुरू हो गई है।
अगर गहलोत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें राजस्थान के सीएम का पद छोड़ना होगा। हालांकि पहले इस बात की चर्चा थी कि वो दोनों पदों पर बने रह सकते हैं लेकिन फिर गहलोत ही इससे पीछे हट गए।
इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने भी संकेत दिए कि एक पद पर एक व्यक्ति ही रहेगा। इस दौरान सचिन पायलट ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की, इसके बाद से वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन गए।
पायलट की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बाद से ही राजस्थान में सियासी भूचाल आ गया।
इस बीच खबर आई कि गहलोत पायलट के सीएम बनने के खिलाफ हैं।
राजस्थान के नए सीएम पद के उम्मीदवार पर चर्चा करने को लेकर कांग्रेस ने रविवार यानी 25 सितंबर की शाम सात बजे विधायक दल की बैठक बुलाई।
इसके बाद विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के बंगले पर इस्तीफा लेकर पहुंचे। इस दौरान 92 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तना-तनी 2018 विधानसभा चुनाव से चली आ रही है। उस दौरान दोनों के बीच राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने को लेकर पेंच फंसा था। आखिर में आलाकमान ने गहलोत को सीएम बनाया और पायलट उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। 
कई दिन चली सियासी उठापट के बीच गहलोत अपनी सरकार बचाने में सफल हो गए, लेकिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया। इसके बाद से पायलट सिर्फ एक विधायक की भूमिका हैं।
उधर सचिन पायलट के विरोध में खड़े विधायकों का कहना है कि बगावत करने वाले 18 विधायकों को छोड़कर किसी को भी मुख्यमंत्री बना दिया जाए। वह उसका समर्थन करेंगे।

First Published - September 26, 2022 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट