facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Rajya Sabha Election 2024: 3 राज्यों की 15 सीटों पर वोटिंग जारी, मैदान में उतरे 18 प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव के लिए आज (27 फरवरी 2024) उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक की कुल 15 सीटों के लिए मतदान होंगे।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:14 AM IST
Rajya sabha

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए आज यानी 27 फरवरी 2024 को तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। ये तीन राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक हैं जिनकी कुल 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राज्यवार क्रम से देखें तो उत्तर प्रदेश में 10 सीटें, कर्नाटक में 4 सीटें और हिमाचल प्रदेश में एक सीट शामिल है।

दो राज्यों उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में राजनीतिक पार्टियां क्रॉस वोटिंग को लेकर सोच में हैं। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार की जीत होनी है।

गौरतलब है कि 15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 56 सीटें खाली हैं। इनमें 12 राज्यों में जितनी सीटें खाली हुई थी। उतनी सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसमें कुल 41 उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।

उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में जितनी सीटें खाली हुई है उसकी तुलना में अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। यही कारण है इन तीन राज्यों की 15 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है।

मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो गए हैं जो कि शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि रात तक नतीजे सामने आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चुनाव आयोग का अहम कदम, अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर किया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। बीजेपी की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्या, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और संजय सेठ हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा है। 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक में कुल 5 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की ओर से अजय माकन, सैयद नासीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने नारायण सा भांडगे को तो जेडीएस ने कुपेंद्र रेड्डी को मैदान में उतार दिया है।

हिमाचल प्रदेश

यहां कुल 2 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, बीजे बीजेपी ने हर्ष महाजन को उतारा है।

राज्यसभा में कैसे होगा मतदान ?

राज्यसभा में मतदान एक से ज्यादा बूथ पर होंगे। यहां राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट भी रहेंगे। जिन लोगों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सुबह 9 से 4 बजे के बीच मतदान होगा। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतपत्र पर सभी उम्मीदवारों के नाम होंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए बैंक और डाक विभाग के साथ हाथ मिलाया!

विधायकों को उम्मीदवारों के नाम के सामने वरीयता लिखनी होगी। जिसे वह प्राथमिकता के साथ वोट देना चाहते हैं। यहां गौर करने की बात ये है कि विधायकों को चुनाव आयोग के पेन से ही लिखना होगा, अगर किसी विधायक ने अपने पेन से लिखा तो उसका मत खारिज हो जाएगा।

 

First Published - February 27, 2024 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट