facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डिश टीवी के बोर्ड में पूर्व संयुक्त सचिव राकेश मोहन

Last Updated- December 11, 2022 | 5:11 PM IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डिश टीवी इंडिया के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शुक्रवार को नियुक्त किया गया। मोहन की नियुक्ति को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व बोर्ड की नामांकन व पारिश्रमिक समिति ने मंजूरी दी।
प्रबंधन पर नियंत्रण के लिए बैंक और कंपनी के संस्थापक गोयल फैमिली के बीच संघर्ष चल रहा है। अभी येस बैंक के पास डिश टीवी की 24.7 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि पूर्व प्रवर्तकों के पास 5.9 फीसदी हिस्सेदारी है। मोहन की नियुक्ति पर कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी ली  जानी अभी बाकी है। येस बैंक का पिछले साल से एस्सेल समूह के साथ संघर्ष चल रहा है जब कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया।
बैंक ने इस प्रस्ताव पर ऐतराज जताया और कहा कि राइट्स इश्यू उसकी हिस्सेदारी पर असर डालेगा। बैंक ने पांच निदेशकों  को बोर्ड से हटाने की मांग की, जो गोयल के करीबी हैं। इनमें से जवाहर गोयल और अशोक कुरियन को क्रमश: प्रबंध निदेशक व निदेशक के तौर पर नया कार्यकाल देने से दो अलग-अलग मौकों पर इनकार किया गया। गोयल को लेकर प्रस्ताव पिछले महीने असाधारण आम बैठक में खारिज हुआ। कुरियन का नामांकन पिछले साल दिसंबर में आयोजित एजीएम में खारिज हुआ। गोयल ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने बैंक के हक में फैसला दिया। पिछले महीने डिश टीवी के प्रबंध निदेशक के तौर  पर जवाहर गोयल की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ शेयरधारकों  के 78.9 फीसदी मत मिले। लेकिन गोयल डिश टीवी के बोर्ड में बने हुए हैं क्योंकि ​आटिकल ऑफ एसोसिएशन कहता है कि प्रवर्तक कंपनी के बोर्ड में नॉन-रिटायरिंग डायरेक्टर होंगे।

First Published - July 30, 2022 | 1:40 AM IST

संबंधित पोस्ट