facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रतन टाटा बने PM Cares Fund के ट्रस्टी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

मंगलवार को हुई मंगलवार को  PM Care Fund के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की बैठक में उद्योगपति रतन टाटा समेत कई लोगों को ट्रस्टी बनाया गया। वहीं, सुधा मूर्ति को सलाहकार समूह में शामिल किया गया है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी किया गए बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को  PM Care Fund के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान PM Cares Fund  की मदद से की गई विभिन्न पहलों पर एक प्रस्तुति भी दिखाई गयी। इसमें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम भी शामिल रही, जिसके जरिए 4 हजार 345 बच्चों की सहायता की जा रही है।

बयान में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने PM Cares Fund  में योगदान देने के लिए देश के लोगों की भी सराहना की। 

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई की कैसे आपातकालीन और संकट की स्थितियों में PM Cares Fund ने प्रभावी ढंग से काम किया और लोगों तक मदद पहुंचाई गयी।

बुधवार को PMO की तरफ से यह जानकारी दी गई कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नए नामित ट्रस्टी शामिल हुए है।

ट्रस्ट ने PM Cares Fund में सलाहकार बोर्ड के गठन के लिए निम्नलिखित प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नामित करने का भी निर्णय लिया। जिनमें राजीव महर्षि, भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक; सुधा मूर्ति, पूर्व अध्यक्ष, इंफोसिस फाउंडेशन; टीच फॉर इंडिया के सह-संस्थापक और इंडिकॉर्प्स और पीरामल फाउंडेशन के पूर्व CEO आनंद शाह शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई ट्रस्टी और सलाहकारों के आने से PM Cares Fund के काम को नया नजरिया मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इन सलाहकारों का अनुभव विभिन्न सार्वजनिक जरूरतों के लिए फण्ड का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगा।

First Published - September 21, 2022 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट