facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने SBI समेत 3 बैंको के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, इस वजह से लगाया करोड़ों का जुर्माना

Advertisement

इसके अलावा, पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- September 25, 2023 | 7:43 PM IST
SBI Q4 Results

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिशानिर्देशों से जुड़े प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने सोमवार को बयान में कहा कि एसबीआई पर 1.3 करोड़ रुपये का जुर्माना (Penalty on SBI) लगाया गया है। यह मौद्रिक दंड ‘ऋण और अग्रिम – वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’ और समूह के भीतर लेन-देन तथा कर्ज के प्रबंधन पर जारी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है।

इंडियन बैंक पर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना

आरबीआई ने एक अन्य बयान में कहा कि ‘ऋण और अग्रिम – वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’, केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) और ‘भारतीय रिजर्व बैंक (जमा पर ब्याज दर) निर्देश, 2016 के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर इंडियन बैंक (Indian Bank) पर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा, पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष योजना के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है।

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज पर भी कार्रवाई

इसके अलावा भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने 20 सितंबर, 2023 के एक आदेश के जरिए फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Fedbank Financial Services Limited) पर भी 8.80 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

बैंक पर यह जुर्माना दरअसल एनबीएफसी (रिज़र्व बैंक) दिशा-निर्देश, 2016 में धोखाधड़ी की निगरानी के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने को लेकर लगाया गया है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 7:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement