facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Reliance Jio ने पेश की 5G एंबुलेंस

Last Updated- December 11, 2022 | 2:25 PM IST

रिलायंस जियो  अपनी 5G सेवाओं के शुरू करने से पहले ही एक 5G तकनीक से युक्त एंबुलेंस लॉन्च की है। जियो अपनी अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत दिवाली से करेगी। उसने यह एंबुलेंस प्रगति मैदान में चल रही इंडियन मोबाइल कांग्रेस की प्रदर्शनी में लॉन्च किया है।    

इस एंबुलेंस की सबसे बड़ी विशेषता यह है जैसे ही मरीज इसमें बैठेगा, उससे जुड़ी सारी जानकारी अस्पताल में डॉक्टर के पास पहले ही पहुंच जाएगी। मरीज बाद में पहुंचेगा लेकिन उसकी सारी अहम जानकारियां पहले ही मिल जाएगी। जिससे डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ अपने आपको मरीज की बीमारी के अनुसार तैयार कर पाएगा। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में बहुत सारे नए 5G उपकरणों की पहली झलक देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने देश में 1 अक्टूबर से 5G सेवाओं के शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की थी। सभी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनियां 5G सेवाओं को शुरू करने के लिए काफी उत्साहित है। रिलायंस जियो भी अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत दिवाली से करेगी।

 
मेडिकल इमरजेंसी के समय इस प्रकार की एंबुलेंस बहुत ही काम आने वाली है। जब मरीज के लिए एक-एक सेकंड अहम होता है। खासकर हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के समय जब मरीज का अस्पताल पहुंचना बहुत जरुरी होता है। मरीज की कई अहम जानकारियां होती है जो डॉक्टर के पास पहुंचना बहुत जरूरी होती है। यह एंबुलेंस ऐसी सारी जानकारियों को पहले ही डॉक्टर के साथ शेयर कर चुकी होगी, जिससे इलाज में समय की बचत होगी।

 

आगे आने वाले भविष्य में मेडिकल सेक्टर किस तरह से बदल जाएगा इसका अंदाजा  आप इस एंबुलेंस को देखते हुए लगा सकते है।

 

मेडिकल सेक्टर में और क्या होंगे बदलाव?
 

अल्ट्रासाउंड की सुविधा घर बैठे

जियो ने एक ऐसी रोबोटिक आर्म लॉन्च की है जो एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करने में एक्सपर्ट है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे दूर बैठकर भी चलाया जा सकता है।  
इस रोबोटिक आर्म के द्वारा शहरों की अच्छी मेडिकल सुविधाएं भी अब गांव के लोगों को आसानी से मिल पाएगी। रिपोर्ट के लिए भी बार-बार शहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि घर बैठे ही रिपोर्ट मिल जाया करेगी।
 
रिलायंस जियो 5G हेल्थकेयर ऑटोमेशन पर काफी जोर दे दे रहा है। इसके साथ ही  रोजमर्रा की अन्य जरूरतों पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।  

 रोबोट करेंगे  मरीज की सेवा 
कोरोना के समय अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में जाने से लोग डरते थे। उस समय कोई उपाय न होने पर इमरजेंसी में मेडिकल स्टाफ ने काम किया था। इससे बहुत सारे कोरोना वारियर्स को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। रिलायंस जियो ऐसे रोबोट पर काम कर रहा है जो ऐसे बीमार लोगों की सेवा कर सके।

इन रोबोट के माध्यम से बहुत सारे ऐसे मेडिकल कर्मियों की जान बचाई जा सकेगी। एक दूसरे से सीधे संपर्क से फैलने वाले रोगों से मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा हो सकेगी। टीबी और कोविड जैसी बीमारियों के इलाज के दौरान इन रोबोट के माध्यम से काफी सुविधा होगी। 

First Published - October 2, 2022 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट