facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जीवन ज्योति के लिए बीमा फर्मों को राहत

Last Updated- December 11, 2022 | 6:28 PM IST

बीमा नियामक आईआरडीएआई ने सरकार की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) में बीमा कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पूंजीगत जरूरतों से जुड़े मानकों में ढील दी है। भारतीय बीमा नियमन एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने कहा कि पीएमजेजेबीवाई की पेशकश करने वाली बीमा कंपनियों के पास रखी जाने वाली पूंजीगत जरूरत 50 फीसदी कर दी गई है। इस कदम से बीमा कंपनियां जीवन ज्योति योजना के तहत कई नयी पॉलिसी की पेशकश कर पाएंगी। इससे समाज के निचले तबके के लोगों को वित्तीय सुरक्षा मुहैया कराने में मदद मिलेगी। मानकों में बदलाव के बाद जीवन ज्योति योजना की पेशकश करने वाली बीमा कंपनियों के पास कम पूंजी की जरूरत होगी। इससे बीमा कंपनियों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर पाना आसान हो जाएगा। इसके पहले केंद्र सरकार ने अपनी दो योजनाओं- पीएमजेजेबीवाई और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रीमियम दरों में भी बदलाव करने की घोषणा की थी। 

First Published - June 4, 2022 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट