facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

31 अगस्त से किराये की सीमा होगी खत्म

Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू परिचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद किराये की सीमा को 31 अगस्त से खत्म करने का फैसला किया है। आज एक आदेश के हिसाब से किराये की सीमा हटाए जाने के बाद विमानन कंपनियों को किराया तय करने की आजादी होगी। विमानन उद्योग के अ​धिकारियों के अनुसार ईंधन के ऊंचे दाम को देखते हुए विमानन कंपनियां किराये को मौजूदा स्तर पर बनाए रख सकती हैं और कम मांग वाले मार्गों पर किराये में कुछ छूट दे सकती हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को हवाई सेवाएं फिर शुरू होने पर मंत्रालय ने उड़ान की क्षमता और घरेलू हवाई किराये पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी। हालांकि विमानों को 100 फीसदी क्षमता के साथ उड़ान भरने की अनुमति पिछले साल अक्टूबर में दे दी गई थी लेकिन किराये पर नियंत्रण जारी था।नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने आज एक आदेश में कहा कि घरेलू परिचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद किराये की सीमा 31 अगस्त से खत्म करने का फैसला किया गया। विमानन क्षेत्र के अ​धिकारियों ने कहा कि किराये की सीमा वापस लिए जाने से अब मांग और आपूर्ति के आधार पर किराया तय करने की सहूलियत होगी। क्षमता में इजाफा और ईंधन के दाम भी किराया निर्धारित करने में भूमिका निभाते हैं। आकाश ने मार्च 2023 तक 18 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है। इंडिगो ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि चालू वित्त वर्ष में उसकी क्षमता में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 70 से 80 फीसदी का इजाफा होगा।
विमानन उद्योग के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि वर्तमान में लोड फैक्टर (सीटों के भरने की दर) 75 से 80 फीसदी के बीच है। ऐसे में किराया घटाने से यात्रियों की संख्या ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद नहीं है। ईंधन के दाम को देखते हुए किराया मौजूदा स्तर पर बना रह सकता है।

 

First Published - August 11, 2022 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट