facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

घट सकता है 67 लाख टन चावल उत्पादन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

आज जारी फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) के लिए कृषि उत्पादन के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार मौजूदा खरीफ सत्र में चावल उत्पादन पिछली समान अवधि की तुलना में 6.05 फीसदी कम 10.49 करोड़ टन होने की आशंका है। 

2021-22 खरीफ सत्र में रिकॉर्ड 11.17 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था।  यदि संख्या स्थिर रहती है तो यह 2020-21 के फसल वर्ष के बाद खरीफ सीजन दो वर्षों में सबसे कम चावल उत्पादन होगा। 

पूर्वी भारत के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सूखे के कारण उत्पादन में कमी आने की आशंका है और साथ ही कुछ अन्य राज्यों में प्रतिस्पर्धी फसलों की ओर स्थानांतरित होने से भी ऐसा हुआ है। सूखे के कारण न केवल उत्पादन में कमी आने की आशंका है, बल्कि पहले से ही कीमतों पर असर पड़ना भी शुरू हो गया है। कमी की संभावना को लेकर कीमतें बढ़ने लगी हैं। चावल के मामले में एक मात्र बचत अनुग्रह केंद्रीय पुल स्टॉक है जो 1 सितंबर को करीब 2.44 करोड़ टन था, जबकि 1 अक्टूबर को बफर करीब 1.02 करोड़ टन रहना चाहिए। 

इन स्टॉक में मिल मालिकों के पास पड़े 1.08 करोड़ टन बिना पिसाई वाले धान शामिल नहीं हैं। 

केंद्र ने कुछ सप्ताह पहले तेज कदम उठाते हुए पहले चावल की कुछ किस्मों पर 20 फीसदी शुल्क लगाया और फिर टूटे चावलों के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। वित्त वर्ष 23 में भारत ने कुल मिलाकर करीब 2.1-2.2 करोड़ टन चावल का निर्यात किया था, जिसमें से करीब 1 करोड़ टन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसी बीच, चावल उत्पादन में गिरावट के परिणामस्वरूप 2022-23 की पहली अग्रिम अनुमान के अनुसार अब कुल खाद्यान्न उत्पादन भी पिछले खरीफ 15.60 करोड़ टन की तुलना में 3.9 फीसदी गिरकर 14.99 करोड़ टन होने की आशंका है। 

खरीफ की अन्य फसलों में, दाल का उत्पादन पिछले साल की तरह ही 83 लाख टन होने का अनुमान है। तिलहन का उत्पादन 2.35 करोड़ टन होने का अनुमान है जो पिछले साल के 2.38 करोड़ टन से 1.29 फीसदी कम है। गन्ना का उत्पादन 46.50 करोड़ टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के 43.18 करोड़ टन से 7.60 फीसदी अधिक है। कपास का उत्पादन 3.49 करोड़ बेल्स (1 बेल बराबर 170 किलोग्राम) होने का अनुमान है जो पिछले खरीफ सत्र 3.12 करोड़ टन से 9.58 फीसदी अधिक है। 
पटसन का उत्पादन 1.09 करोड़ गांठ होने का अनुमान है जो पिछले साल के 1.03 करोड़ गांठ उत्पादन से 2.13 फीसदी कम है।

First Published - September 21, 2022 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट