facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रोजर बिन्नी बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष

Last Updated- December 11, 2022 | 1:52 PM IST

रोजर बिन्नी BCCI के अगले चीफ बन सकते हैं। अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे रोजर बिन्नी आज नामांकन भरेंगे। वहीं BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के पास IPL के चेयरमैन बनने का प्रस्ताव है। खबरों की मानें तो इसके अलावा, जय शाह सचिव पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। 

हालांकि जब तक बीसीसीआई के चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किस को कौनसा पद मिलेगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन साल 1983 वर्ल्ड कप के हीरो रहे रोजर बिन्नी इस रेस में सबसे आगे हैं।  

कौन है रोजर बिन्नी? 

रोजर बिन्नी 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जीताने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस बार के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इन्होंने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अपनी दावेदारी पेश की है। 

किन-किन पदों के लिए होंगे चुनाव?

BCCI के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे अहम पदों के लिए होंगे। इन पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना होगा। वहीं, 13 अक्टूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। साथ ही 14 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। बता दें कि नामांकन करने वालों की लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। 18 अक्टूबर को BCCI के चुनाव होंगे।

किसे मिल सकता है कौन सा पद

बीसीसीआइ अध्यक्ष- रोजर बिन्नी 
सचिव- जय शाह 
उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला 
कोषाध्यक्ष- आशीष शेलार 

हालांकि जबतक चुनाव के नतीजे नहीं आ जाते किसी भी नाम की पुष्टि नहीं है. लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यहां दिए गए नाम उक्त पदों की रेस में सबसे आगे हैं।

First Published - October 11, 2022 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट