facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Rozgar Mela : प्रधानमंत्री मोदी ने 51,000 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela: नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार रोजगार मेले का आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

Last Updated- August 28, 2023 | 10:34 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को ‘रोजगार मेला’ (Rozgar Mela) के तहत विभिन्‍न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार मेले का यह आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत ने रिकार्ड निर्यात किया जो कि इस बात का संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों में भारतीय सामान की मांग लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Jan Dhan Yojna ने वित्तीय समावेशन में ला दी क्रांति, 50 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खोले गए: FM सीतारमण

उन्होंने कहा, ‘‘वोकल फोर लोकल के मंत्र पर चलते हुए भारत सरकार भी मेड इन इंडिया लैपटॉप, कम्प्यूटर जैसे उत्पाद खरीदने पर जोर दे रही है। इससे विनिर्माण भी बढ़ा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। मोदी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनधन योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इसने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया।

रोजगार मेला के जरिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्‍न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्‍ली पुलिस में कर्मियों की भर्तियां की हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देने की दिशा में एक कदम है। उसने कहा कि इससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और राष्‍ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी तथा उनको सशक्तिकरण का अवसर मिलने की संभावना है।

First Published - August 28, 2023 | 12:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट