facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arvind Kejriwal की याचिका पर सुनवाई के लिए SC तैयार, थोड़ी देर में होगी शुरू

Advertisement

केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बैंच के समक्ष मामले को तुरंत लिस्ट करने का अनुरोध किया था।

Last Updated- March 22, 2024 | 11:20 AM IST
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Arrest Update: दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद बड़ा अपडेट आया है।

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ शुक्रवार को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें की दिल्ली के सीएम आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बैंच के समक्ष मामले को तुरंत लिस्ट करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें: Delhi liquor scam: केजरीवाल की आज होगी कोर्ट में पेशी, ED मांग सकती है दस दिन की हिरासत

केजरीवाल ने गुरुवार देर रात सुप्रीम कोर्ट का किया था रुख

इसके बाद चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बैंच ने इस मामले को दूसरी बैंच को भेज दिया और केजरीवाल के वकील से जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले विशेष बैंच के पास अपनी याचिका रखने के लिए कहा।

जस्टिस खन्ना ने कहा कि केजरीवाल की याचिका पर तीन न्यायाधीशों की बैंच सुनवाई करेगी, जो कि थोड़ी देर में बैठेगी। बता दें कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने गुरुवार देर रात सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement