facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Sebi ने कैंसिल किया ब्रिकवर्क रेटिंग्स का रजिस्ट्रेशन, 6 महीने का दिया समय

Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया (Brickwork Ratings India) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। 

नियमों के उल्लंघन के लिए सेबी ने ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसी के साथ ये आदेश दिया है कि  क्रेडिट रेटिंग एजेंसी को भारत में अपना कारोबार 6 महीने में समेटना है। सेबी ने एजेंसी को कोई नया ग्राहक लेने पर भी रोक लगा दी है। 

सेबी के अनुसार, Brickwork ने कई नियमों की अनदेखी कर कई तरह के उल्लंघन किए हैं। जैसे, एजेंसी ने उचित रेटिंग प्रक्रिया का पालन नहीं किया और साथ ही रेटिंग देते समय सही तरीके से जांच-परख नहीं की।  साथ ही एजेंसी अपने द्वारा दी गई रेटिंग के समर्थन में रिकॉर्ड भी ठीक से नहीं रख पाई। साथ ही Brickwork ने अपने आंतरिक नियमों के तहत समयसीमा का भी पालन नहीं किया। 

सेबी ने कहा कि ब्रिकवर्क ने रेटिंग की निगरानी से संबंधित सूचना देने में भी देरी की। सेबी ने अपने आदेश में कहा. ‘ब्रिकवर्क क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में पर्याप्त कौशल, जांच-परख को पूरा करने में विफल रही। इससे निवेशक संरक्षण और प्रतिभूति बाजार के व्यवस्थित विकास का मकसद पूरा नहीं हुआ।’

First Published - October 7, 2022 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट