facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बायोडाटा चोखा तो ही चोखी नौकरी

Last Updated- December 07, 2022 | 1:42 PM IST

अच्छी नौकरी ढूंढने के लिए दिए जाने वाले बायोडाटा या रिज्यूमे भी आजकल ‘पैकेजिंग’ की राह पर ही चल रहे हैं। हालांकि बायोडाटा तैयार करने का बाजार अभी संगठित तो नहीं है, पर धीरे धीरे पैर पसार रहा है।


इस क्षेत्र की चार बड़ी कंपनियों नौकरीडॉट कॉम, मॉन्सटर इंडिया, टाइम्स जॉब और क्लिकजॉब्स के पास हर साल कुल मिलाकर 1.4 से 1.5 लाख ग्राहक पहुंचते हैं। इस क्षेत्र में सालाना 50 से 55 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

जानकारों का कहना है कि अमूमन ऑनलाइन जॉब सर्च करने वाले प्रत्येक चार में से एक उम्मीदवार विशेषज्ञों से बायोडाटा तैयार करवाता है। कई लोग तो अपने तैयार बायोडाटा को खूबसूरत बनाने का काम भी विशेषज्ञों को सौंप देते हैं। सीवी राइटिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित पांडे बताते हैं कि ज्यादातर बड़े शहरों में नौकरियां तलाश रहे उम्मीदवार बायोडाटा तैयार करवाने के लिए पेशेवरों की सहायता लेते हैं।

देश में रिज्यूमे सर्विस बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ी नौकरी डॉट कॉम के उपाध्यक्ष (परिचालन एवं प्रत्याशी सेवा) स्वप्निल त्रिपाठी बताते हैं कि सीवी या बायोडाटा तैयार करवाने के लिए कितनी फीस चुकानी पड़ेगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस श्रेणी का बायोडाटा तैयार करवा रहे हैं। कंपनी प्रत्याशी के कार्य अनुभव को देखते हुए 2500 से 3000 रुपये के बीच कुछ भी शुल्क वसूलती है। वहीं बाजार में जो ट्रेंड है उसके मुताबिक जिन उम्मीदवारों के पास 3 साल तक का अनुभव होता है उनके लिए इंट्री लेवल का रिज्यूमे तैयार किया जाता है। इसके लिए 1500 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।

दूसरी श्रेणी मिड करियर लेवल की होती है जो ऐसे उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास 4 से 7 साल का कार्य अनुभव है। ऐसे लोगों को बायोडटा तैयार करवाने के लिए 2000 से 2500 रुपये के बीच फीस चुकानी होती है। तीसरी श्रेणी सीनियर मैनेजमेंट स्तर की होती है। नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे लोग जो आठ साल से अधिक कार्यक्षेत्र में रह चुके हैं और नई नौकरी के लिए सीवी तैयार करवाते हैं वे इस वर्ग में आते हैं और उन्हें इसके लिए 3000 से 3500 रुपये के बीच शुल्क चुकाना होता है।

उम्दा नौकरी की तलाश में लोग ले रहे हैं विशेषज्ञ कंपनियों की सेवाएं
मॉन्सटरइंडिया, नौकरी डॉट कॉम और क्लिकजॉब्स डॉट कॉम जैसी कंपनियां उपलब्ध करा रही हैं सेवाएं
सालाना 50 से 55 करोड़ रुपये का है इस क्षेत्र का कारोबार
प्रति रिज्यूमे 1500 से 3000 रुपये है फीस

First Published - July 25, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट