facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

…ताकि सही हो आईएसआई मार्क

Last Updated- December 07, 2022 | 3:03 PM IST

कर्मचारियों की किल्लत की वजह से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) आईएसआई सर्टिफिकेट के गलत इस्तेमाल और नियमों के उल्लंघन की जांच नहीं कर पा रहा है।


ऐसे में उत्तर प्रदेश में आईएसआई मानक का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है। हालांकि अब बीआईएस इस पर रोक लगाने के लिए कमर कसता नजर आ रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों में सर्टिफिकेट के दुरुपयोग की जांच के लिए आउटसोर्स की योजना बनाई जा रही है।

बीआईएस का कहना है कि कर्मचारियों की कमी को देखते हुए विभाग को बाहरी एजेंसियों की मदद लेनी पड़ रही है। विभाग इसके जरिए आईएसआई मार्का की जांच कराएगी और दुरुपयोग रोकने के लिए बाजारों और उद्योगों पर छापामारी अभियान चलाया जाएगा।

बीआईएस के निदेशक (लखनऊ) आर.के. शर्मा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण आईएसआई मार्का का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। यही वजह है कि बीआईएस ने बाहरी एजेंसियों को निविदा के जरिए इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपने का विचार किया है। उन्होंने बताया कि बीआईएस ने कुछ समय पहले एनसीआर क्षेत्र में ऐसा प्रयोग किया था, जिसमें काफी सफलता मिली थी। इसी से प्रेरित होकर बीआईएस इसे यूपी में शुरू करने की योजना बना रहा है।

इसी बीच,  बीआईएस ने यूपी के सभी जिलों और उत्तराखंड के कुछ जिलों में इसके लिए निविदा आमंत्रित की है। शर्मा ने बताया कि योग्य एजेंसियों को खास क्षेत्र में आईएसआई मार्का के दुरुपयोग की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। निविदा में भाग लेने वाली एजेंसियों का सालाना कारोबार कम से कम 20 लाख रुपये होना चाहिए।

First Published - August 5, 2008 | 12:46 AM IST

संबंधित पोस्ट