facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिजली की हाजिर कीमतों की सीमा दिसंबर तक बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:36 PM IST

आने वाले महीनों में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) ने दिसंबर तक बिजली की हाजिर कीमतों की सीमा बढ़ा दी है।     
जून में सीईआरसी के मूल आदेश के अनुसार, बिजली एक्सचेंजों में कोट की जाने वाली अधिकतम उच्चतम कीमत प्रति 12 रुपये होगी। जून में आयोग ने बिजली एक्सचेंजों को निर्देशित किया था कि डे अहेड मार्केट (डीएम), जीडीएएम, आरटीएम, इंट्रा-डे, डे अहेड कंटीजेंसी और टर्म अहेड (ग्रीन टीएम के साथ) अनुबंध में कीमतों की सीमा 0 रुपये प्रति किलोवाट से 12 रुपये प्रति किलोवाट रखें।
यह कदम देश में कोयले की कमी के कारण राज्यों में बिजली संकट के कारण उठाया गया था। बिजली विक्रेताओं को स्थिति का फायदा उठाने और बिक्री मूल्य को बढ़ाने से रोकने ते लिए, आयोग ने हाजिर बाजार की उच्चतम कीमत को सीमित कर दिया। इससे पहले सितंबर तक इसे सीमित किया गया था।
आयोग ने  कहा था कि तापमान में कमी होने के बावजूद त्योहारी मौसम के कारण अगले कुछ महीनों तक घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं की ओर से बिजली की अधिक मांग देखने को मिलेगी।
साथ ही कहा कि इसके अलावा, अगले कुछ महीनों तक खरीफ फसलों की कटाई और सर्दी के फसलों की बोआई के कारण कृषि का भार भी जारी रहेगा।  घरेलू कोयले का भंडार पिछले साल के अक्टूबर से दिसंबर1 की अवधि की तुलना में अच्छी स्थिति में है, लेकिन यह आशंका है कि पानी और पवन ऊर्जा से उत्पादन कम होना शुरू हो जाएगा।

First Published - September 29, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट