facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SSC CGL Recruitment 2022: ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव

Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 सितंबर को कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। उम्मीदवारों से निवेदन है कि इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां अच्छे से पढ़ लें।
 
बता दें कि SSC CGL का ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन फॉर्म 8 अक्तूबर 2022 तक भर सकते हैं। 
 
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह बहुत ही खास मौका है। क्योंकि कई सालों बाद SSC ने CGL के लिए तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती निकाली है।
 
हालांकि पदों की संख्या की पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है। इसलिए उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें। 
 
बता दें कि इस बार की CGL भर्ती के लिए SSC ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं।
 
जानिए क्या हैं नए बदलाव:

कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती के लिए 20 हजार पदों पर नौकरी निकालने के साथ चयन प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किया है।

टियर 2 के मार्क्स के आधार पर बनेगी मेरिट:

इस बार CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट सिर्फ टियर 2 के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले SSC CGL की भर्ती के लिए चार टियर में परीक्षा होती था। उसी के हिसाब से चयन आयोग अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट टियर 1, टियर 2 और टियर 3 के मार्क्स के आधार पर बनाता था।
 
नया पैटर्न :

बता दें कि इस साल से SSC ने CGL की भर्ती का पैटर्न बदल दिया है। अब चार टियर की परीक्षा के बदले सिर्फ दो टियर में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही आयोग ने डिस्क्रिप्टिव पेपर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। यानी कि अब अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर के लिए अपीयर नहीं होना होगा।
 
दूसरे टियर का एग्जाम पैटर्न :
 
इस साल SSC CGL भर्ती के लिए आयोग ने दूसरे टियर की परीक्षा का पैटर्न पूरी तरीके से बदल दिया है। बता दें कि पहले दूसरे टियर की परीक्षा में अभ्यर्थियों से सिर्फ मैथ्स और इंग्लिश (JSO/AAO के पद को छोड़कर) के प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अब नए पैटर्न में अभ्यर्थियों से मैथ्स और इंग्लिश के साथ जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े भी प्रश्न पूछे जाएंगे।

साथ ही टियर 2 की परीक्षा में अब मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न की संख्या भी कम होगी।

दरअसल पहले मैथ्स से 200 अंको के 100 प्रश्न और इंग्लिश से 200 अंको के 200 प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अब इस नए बदलाव से अभ्यर्थियों से दूसरे चरण में मैथ्स से 30 प्रश्न और इंग्लिश से सिर्फ 45 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। 

नया मार्किंग पैटर्न क्या है:

SSC ने CGL भर्ती के टियर 2 के मार्किंग पैटर्न में भी बदलाव किया है। दूसरे टियर की परीक्षा में पूछे जाने वाले मैथ्स, रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज का प्रत्येक प्रश्न अब तीन अंको का होगा।

First Published - September 25, 2022 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट