facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नए संस्थानों के लिए आईआईटी के नाम पर मुहर

Last Updated- December 07, 2022 | 3:45 AM IST

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उस आपत्ति को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि और अधिक इंजीनियरिंग संस्थानों को आईआईटी का नाम देने से इस उत्कृष्ट संस्थान की छवि खराब होगी।


मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि नए इंजीनियरिंग संस्थानों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का नाम दिया जाएगा और उसने इस फैसले पर काम करने के लिए आईआईटी एक्ट, 1961 में बदलाव करना भी शुरू कर दिया है।

सरकार की योजना राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, गुजरात और पंजाब में आठ इंजीनियरिंग संस्थानों की स्थापना करना है और साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को आईआईटी में तब्दील करना है। मंत्रालय के इस फैसले के बाद देश में कुल आईआईटी की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय आईआईटी की स्थापना के लिए मौजूदा ‘सामाजिक’ ढांचे में परिवर्तन लाने पर विचार कर रही है। अब तक जितने आईआईटी और आईआईएम की स्थापना की गई है, वे पहले सामाजिक ढांचे के तहत तैयार किए गए थे और उन्हें बाद में संसद के एक विशेष कानून के जरिए डिप्लोमा प्रदान करने का अधिकार दिया गया था।

इन संस्थानों को आगे चलकर राष्ट्रीय महत्व का करार देते हुए आईआईटी का नाम दे दिया गया। पर इस बार सरकार इन नए प्रस्तावित संस्थानों को सीधे आईआईटी एक्ट के दायरे में लाते हुए डिग्री प्रदान करने का अधिकार देने का मन बना रही है। केपीएमजी के कार्यकारी निदेशक के के रमन ने कहा, ‘नए आईआईटी को सीधे आईआईटी में शामिल करना एक समझदारी भरा कदम होगा।

अगर इन्हें पहले सोसाइटी में शामिल किया जाए तो आईआईटी में तब्दील करने की प्रक्रिया में काफी समय लगेगा।’ हालांकि, यह फैसला मौजूदा आईआईटी के पक्ष में नहीं गया है। मार्च महीने में आईआईटी के निदेशकों ने एक पत्र लिखकर योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से कहा था कि नए इंजीनियरिंग संस्थानों को आईआईटी के बजाय कुछ और नाम दिया जाए।

उनका मानना था कि नए संस्थानों को आईआईटी का नाम दिए जाने से इस प्रतिष्ठित संस्थान के ब्रांड इमेज को खतरा पहुंच सकता है। आईआईटी दुनिया भर के 100 उत्कृष्ट प्रौद्योगिक संस्थानों में शुमार है।

First Published - June 5, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट