facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चलने लगी फिर हड़ताल की हवा

Last Updated- December 07, 2022 | 5:43 PM IST

लगता है कि देश में हड़ताल की नई बयार चल पड़ी है।


इस बयार के तहत, भारतीय स्टेट बैंक और उसके सात संबध्द बैंकों के अधिकारी स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र के देश के विशालतम बैंक एसबीआई के साथ विलय के विरोध में सोमवार को हड़ताल पर चले गए।

राजस्थान में दो दिनों की हड़ताल कल से: राजस्थान सकल उद्योग व्यापार संघर्ष समिति के आह्वान पर वैट दरों व वैट विसंगतियों को लेकर राजस्थान में आगामी 20 और 21 अगस्त को प्रदेश भर की मंडियां, खुदरा, थोक व्यापार, ट्रांसपोर्ट कारोबार , पेट्रोल पंप और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।

एमपी में भी कल से बंदी: बैंकों के विलीनीकरण, बीमा एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में एफडीआई बढ़ाने और पेंशन फंड को शेयर मार्केट की भेंट चढ़ाने, छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों तथा भविष्य निधि की राशि निजी बैंकों को उपयोग के लिए सौंपने के खिलाफ  ट्रेड यूनियनों एटक, सीटू एवं एचएमएस से जुड़े श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रेल, राज्य तथा केन्द्रीय कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

देशव्यापी हड़ताल का ऐलान: सेन्टर ऑफ ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने बढ़ती मुद्रास्फीति तथा ईंधन एवं आवश्यक जिंसों की कीमत में वृध्दि का विरोध करने के लिए 20 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

First Published - August 19, 2008 | 2:13 AM IST

संबंधित पोस्ट