facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कामगारों की भर्ती पर भी सब्सिडी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जारी की गई नई वस्त्र एवं गारमेंट नीति के तहत उद्यम स्थापित करने वालों को कामगारों की भर्ती पर भी सब्सिडी दी जाएगी। नई नीति में भूमि खरीद, पूंजी सब्सिडी, बिजली बिल के साथ ही निर्यात भाड़ा और विपणन लागत में भी छूट दी जाएगी। केंद्र सरकारी की योजना के तहत वस्त्र उद्योग के लिए बन रहे पीएम मित्र पार्कों में उद्यम स्थापित करने वालों के लिए विशेष प्रोत्साहनों का एलान किया गया है।
 नई वस्त्र एवं गारमेंट नीति के तहत सरकारी प्रतिष्ठानों, विभागों अथवा विकास प्राधिकरणों द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यम लगाने वाले निवेशकों को जमीन की कुल लागत का 25 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में यह सब्सिडी 15 फीसदी ही रहेगी। सब्सिडी किसी भी दशा में परियोजना की कुल लागत के 10 फीसदी से अधिक नहीं होगी। पीएम मित्र योजना के तहत लखनऊ व हरदोई में विकसित हो रहे वस्त्र पार्कों में भी उद्यम लगाने वाले निवेशकों को यह सुविधा दी जाएगी।

नोएडा को छोड़ प्रदेश में कहीं भी वस्त्र उद्योग लगाने वाले निवेशकों को स्टांप शुल्क में 100 फीसदी की छूट मिलेगी। नोएडा में स्टांप शुल्क में छूट 75 फीसदी रहेगी। पीएम मित्र पार्क में वस्त्र उद्योग लगाने वाले निवेशकों को भी स्टांप शुल्क में छूट 100 फीसदी मिलेगी। नोएडा को छोड़ कर अन्य कहीं निजी क्षेत्र में बन रहे टेक्सटाइल पार्क में विकासकर्तात को स्टांप शुल्क की यह छूट अनुमन्य होगी।
हालांकि निजी टोक्सटाइल पार्क में जमीन खरीदने वाले निवेशकों को स्टांप शुल्क में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वस्त्र और गारमेंट इकाइयों को प्लांट व मशीनरी खरीदने पर 25 फीसदी की कैपिटल सब्सिडी मिलेगी जबकि बुंदेलखंड व पूर्वांचल में इकाई लगाने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाएगी। इस सब्सिडी की अधिकतम सीमा 100 करोड़ रुपये प्रति इकाई की होगी।

First Published - October 17, 2022 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट