facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

2022-23 सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी 15 रुपये क्विंटल बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:05 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज अक्टूबर से शुरू होने वाले 2022-23 चीनी सत्र के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 305 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे चीनी मिलों द्वारा कारोबार को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की मांग तेज हो सकती है।

गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 के मुताबिक एफआरपी वह न्यूनतम मूल्य है, जो चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को भुगतान करना होता है। वहीं एमएसपी चीनी की बिक्री का न्यूनतम बिक्री मूल्य होता है, जिससे उन्हें अपना उत्पादन लागत निकालने में मदद मिलती है।

आज के मंत्रिमंडल के फैसले के मुताबिक 305 रुपये प्रति क्विंटल एफआरपी मूल रिकवरी दर 10.25 प्रतिशत से जुड़ी हुई है। रिकवरी दर चीनी की वह मात्रा होती है, जो गन्ने से मिलती है और गन्ने से ज्यादा मात्रा में चीनी मिलने से बाजार में उसका ज्यादा मूल्य मिलता है।

वहीं इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) ने खाद्य सचिव को लिखे एक पत्र में कहा है कि चीनी की एमएसपी में बढ़ोतरी किए बगैर गन्ने के एफआरपी में वृद्धि से चीनी मिलों पर बोझ बढ़ेगा और इससे मिलें वैश्विक बाजार में गैर प्रतिस्पर्धी हो जाएंगी। आईएसएमए ने कहा है कि 2019 से जहां गन्ने के एफआरपी में करीब 30 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, वहीं चीनी का एमएसपी 31 रुपये किलो पर यथावत बना हुआ है।

First Published - August 4, 2022 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट