facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पटाखा बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में पटाखों पर बैन अभी नहीं हटाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर से बैन हटाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि लोगों को अभी सांस लेने दें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जश्न मनाने के और भी तरीके हैं। 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने पटाखा बनाने वाली कंपनी की याचिका पर सुनवाई करने से भी इंकार किया था। 
त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में बढ़ने वाले प्रदूषण के कारण राज्य सरकार ने राजधानी में हर तरह के पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।   

अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में पटाखे फोड़ता हुआ पाया गया तो उस पर जुर्माना भी लगेगा। बता दें कि पटाखे फोड़ने वाले पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही 6 महिने की जेल भी हो सकती है। 

बता दें कि पटाखा व्यावसायियों ने दिल्ली सरकार के इस फैसला का विरोध किया था और सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी। 

हाई कोर्ट ने भी सुनवाई पर किया था इंकार

पटाखा बनाने वाली कंपनियों ने दिल्ली सरकार के पटाखा बैन करने के फैसले को चुनौती दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से इसपर सुनवाई करने से मना कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग हैं, इसलिए इस पर सुनवाई नहीं होगी।

First Published - October 20, 2022 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट