facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रंगराजन का इस्तीफा, सुरेश संभालेंगे कमान

Last Updated- December 07, 2022 | 4:03 PM IST

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाएगा और कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। रंगराजन के स्थान पर परिषद के सदस्य और जाने-माने अर्थशास्त्री सुरेश तेंदुलकर को ईएसी का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

बिजनेस स्टैंडर्ड से बात-चीत में तेंदुलकर ने इस बात की पुष्टि की। हावर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी धारक तेंदुलकर जनवरी 2005 से ही आर्थिक सलाहकार परिषद में अंशकालिक योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अंशकालिक अध्यक्ष और रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में शामिल हैं।

रंगराजन की बात करें, तो वे देश के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं, जो सरकार को विभिन्न गंभीर मुद्दों जैसे- विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज), तेल कीमतों, वायदा कारोबार और कृषि जिंसों की कीमतों पर सलाह देते रहें हैं। वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। इसके अलावा, 12वें वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ईएसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें चर्चित गांधीवादी नेता निर्मला देशपांडे की जगह राज्यसभा का सदस्य बनाए जाने की पूरी संभावना है। रंगराजन देश के प्रमुख वित्तीय पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ये 1992 से 1997 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं। ईएसी के सूत्रों ने बताया कि रंगराजन की ओर से 2008-09 के भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी मूल्यांकन रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में उनके इस्तीफा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

First Published - August 9, 2008 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट