facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Suzlon Energy के संस्थापक तुलसी तांती का निधन, Wind Man के नाम से थे मशहूर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

Wind Man के नाम से मशहूर और Suzlon Energy के संस्थापक तुलसी तांती का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। गुजरात के राजकोट में 1958 में जन्मे तुलसी तांती ने 1995 में Suzlon Energy की स्थापना की थी। तुलसी तांती अहमदाबाद से पुणे जा रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Wind Energy के भीष्म पितामह

तुलसी तांती को Wind Energy का भीष्म पितामह माना जाता है। लोग उन्हें Wind Man के नाम से भी जानते हैं। 1995 में Suzlon Energy की स्थापना से पहले वह कपड़ा व्यवसाय से जुड़े थे। कपड़ा कंपनी की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए ही उन्होंने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा और Suzlon Energy की स्थापना की।

हरित ऊर्जा को किया प्रोत्साहित

कपड़ा उद्योग में बिजली की कमी को देखते हुए उन्होंने पवन ऊर्जा से बिजली बनाने पर निवेश किया। कंपनी की ऊर्जा जरूरत को ध्यान रखते हुए पवन ऊर्जा पर आधारित कंपनी Suzlon Energy की स्थापना की गई। 2001 में उन्होंने कपड़ा उद्योग बंद कर दिया और अपना पूरा ध्यान Wind Energy पर लगा दिया। 2003 में अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी मिनेसोटा में 24 टरबाइन लगाने का उन्हें पहला आर्डर मिला। अभी के वक्त में Suzlon Energy का मार्केट कैपिटल 8,535.90 करोड़ रुपये है।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुलसी तांती के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,  ‘‘तांती एक अग्रणी व्यवसायी थे, जिन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमारे देश के प्रयासों को मजबूत किया। उनके असामयिक निधन से दुखी हूं। परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ 

First Published - October 2, 2022 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट