facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य, अर्शदीप-पांड्या ने झटके 3-3 विकेट

Last Updated- December 11, 2022 | 1:21 PM IST

T20 World Cup 2022: अस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। 22 अक्टूबर से सुपर 12 राउंड की शुरुआत हो चुकी है। आज 23 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच का हाल बताए तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 160 चाहिए। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्धशतक जड़ा। वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने धारदार गेंदबाजी से भारत को शानदर शुरुआत दी। मैच के दूसरे ही ओवर में अर्शदीप ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को गोल्डन डक (0) पर पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने अपने दूसरे ही ओवर में मोहम्मद रिजवान (4) को भी सस्ते में चलता किया। इफ्तिखार अहमद ने पारी को संभाला। 34 गेंदों का सामना करते हुए इफ्तिखार ने 51 रन बनाए। शमी ने इफ्तिखार का विकेट लेकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। शादाब खान और हैदर अली कुछ खास नहीं कर पाए। पांड्या ने दोनों के विकेट झटके। पांड्या को तीसरा विकेट नवाज के रूप में मिला। अर्शदीप ने आसिफ को आउट किया। शाहीन अफरीदी 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। 

First Published - October 23, 2022 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट