facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tata Steel Layoff: टाटा स्टील चलाएगी छंटनी की तलवार, ‘इस’ वजह से 800 कर्मचारियों को निकालेगी

Last Updated- November 14, 2023 | 7:34 PM IST
Tata Steel

टाटा स्टील (Tata Steel) ने नीदरलैंड में 800 नौकरियों की कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह प्रतिस्पर्धात्मकता और लाभप्रदता (profitability) सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रही है। गौरतलब है कि कंपनी अपने नीदरलैंड स्थित परिचालन के लिए वित्तीय सहायता की मांग कर रही है।

टाटा स्टील ने अक्टूबर, 2021 में टाटा स्टील यूके और टाटा स्टील नीदरलैंड को दो स्वतंत्र कंपनियों के रूप में अलग किया था। नीदरलैंड के इज्मुइडेन में कंपनी के पास 70 लाख टन सालाना क्षमता वाला संयंत्र है। कंपनी का लक्ष्य यूरोप में 2050 तक इस्पात व्यवसाय को शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला बनाना है।

टाटा स्टील ने बयान में कहा, ‘‘इस्पात बाजार पिछले कुछ समय से गंभीर संकट में है। संरचनात्मक प्रतिस्पर्धात्मकता और लाभप्रदता सुनिश्चित करने के लिए टाटा स्टील नीदरलैंड में महत्वपूर्ण उपाय कर रहा है, जिसमें इज्मुइडेन में 800 नौकरियों की कटौती भी शामिल है।”

बयान में कहा गया कि टाटा स्टील अपनी बाजार स्थिति में सुधार करेगी और लागत कम करेगी। कंपनी ने कहा कि छंटनी का निर्णय कठिन है, जिसका कर्मचारियों और उनके परिवारों पर संभावित रूप से महत्वपूर्ण व्यक्तिगत प्रभाव पड़ सकता है।

First Published - November 14, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट