facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tejas Mark 2 फाइटर को मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:10 PM IST

इस सप्ताह केद्रिंय मंत्रिमंडल तेजस मार्क-2 की डिजाइन और विकास के लिए वित्तीय मंजूरी और अनुमति दे सकता है। बता दें कि तेजस मार्क 2 एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है। 
 
रक्षा मंत्रालय ने  बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति इस सप्ताह एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) को तेजस मार्क 2 विमान के डिजाइन, विकास, परीक्षण और प्रमाणन के लिए मंजूरी देगी।"
 
एडीए के अधिकारियों ने बताया कि तेजस मार्क 2 फाइटर दो सालों के अंदर आ सकता है। हालांकि इसकी पहली उड़ान में एक साल और लग सकता है। फिर उड़ान-परीक्षण और प्रमाणन में और पांच साल लगने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि तेजस मार्क-2, साल 2030 के आसपास  ही पूरी तरह से परिचालन के लिे उपलब्ध होगा।
 
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तेजस मार्क 2 की पूरी परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता होगी।

आपको बता दें कि इस लड़ाकू विमान में लगा इंजन ज्यादा शक्तिशाली है। इस विमान अधिक आयुध क्षमता, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और कई श्रेष्ठ प्रणालियां होंगी।
 

First Published - August 30, 2022 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट