facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

साइबर शहर पर आतंकी कहर

Last Updated- December 07, 2022 | 1:42 PM IST

देश की सूचना प्रौद्योगिकी राजधानी बेंगलुरु सीरियल बम विस्फोटों से थर्रा उठा। शहर के विभिन्न जगहों पर एक साथ हुए सात विस्फोटों में एक महिला के मारे जाने और करीब 15 लोगों के घायल होने की खबर है।


विस्फोटक सामग्री में नट और बोल्ट भी थे, जिन्हें शरणार्थी शिविरों के पास और सड़क किनारे छिपाकर रखा गया था। मादीवाला में बस स्टॉप पर इंतजार कर रही एक महिला विस्फोट से मारी गई, जबकि उसका पति और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर पुलिस आयुक्त शंकर बिदारी ने बताया कि विस्फोट अपराह्न डेढ़ बजे से पौने दो बजे के बीच हुआ।

चार विस्फोट होसूर रोड और मादीवाला के बीच हुए, जबकि तीन अन्य नयनदाहल्लली, विट्टल माल्या रोड और रिचमंड सर्किल में हुए।  पुलिस को एक विस्फोट स्थल से जिलेटिन की छडें भी मिली हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया विस्फोटों के पीछे प्रतिबंधित सिमी का हाथ हो सकता है।

First Published - July 26, 2008 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट