facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली में ‘खराब’ हुई हवा, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

 राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 241 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई (AQI) को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.6 डिग्री सेल्सियस और 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published - October 17, 2022 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट