facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गुलाबी शहर में कारोबार का रंग पड़ा पीला

Last Updated- December 06, 2022 | 11:43 PM IST

गुलाबी शहर जयपुर शुरू से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। काफी संख्या में पर्यटकों के आने की वजह से मंगलवार को टूर ऑपरेटर इस शहर के होटलों में कमरा बुक कराने में व्यस्त थे।


बुधवार को भी टूर ऑपरेटर काफी व्यस्त नजर आए, लेकिन कारण कुछ और था। दरअसल, जयपुर में हुए शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के बाद विदेशी पर्यटक गुलाबी शहर को जल्द से जल्द छोड़ना चाह रहे थे, जिसके इंतजाम में ऑपरेटर लगे थे। एक टूर ऑपरेटर ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस हादसे का असर ठंड के मौसम में दिखेगा, जब काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। दरअसल, उनका कहना था कि बहुत से पर्यटक अपनी बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं।


जयपुर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन और हथकरघा पर निर्भर है। ऐसे में आतंकियों ने ब्लॉक प्रिंटेड और टाई एंड डाई कारोबार के थोक और खुदरा, दोनों बाजारों को अपना निशाना बनाया। इसके साथ ही जेम्स स्टोन और जूलरी के व्यापार पर चोट की। गौरतलब है कि शहर में जेम्स-जूलरी का सालाना कारोबार 2,000 करोड़ रुपये है। करीब 3 लाख कारीगर जेम्स-जूलरी के व्यवसाय से जुडे हैं।


फेडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्ट्स के अध्यक्ष और अम्रपाली के पार्टनर राजीव अरोड़ा ने बताया कि हादसे की वजह से जेम्स-जूलरी उद्योग को करीब 100 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। दरअसल, कई कारोबारी न्यूयॉर्क, लास वेगास में शो के लिए आभूषण तैयार कर रहे थे, जो जून-जुलाई में होने हैं। ऐसे में आभूषण निर्माण में देरी का मतलब है कन्साइनमेंट कैंसिल होना।


अरोड़ा का कहना है कि कारोबारी पहले ही अमेरिकी मंदी की मार झेल रहे हैं, उस पर से ये हादसा नुकसान को और बढ़ा सकता है। निर्यातक अजय काला का कहना है कि बुधवार को ही करीब 10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, वहीं कारीगरों के सामने भी रोजी-रोटी का खतरा मंडरा रहा है। टूर ऑपरेटर संजय रावत का कहना है कि जयपुर में सालाना 1.2 मिलियन विदेशी और 23.5 मिलियन घरेलू पर्यटक आते हैं।


ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे पर्यटकों को यकीन दिलाएं कि यहां शांति और सुरक्षा का माहौल है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पर्यटक यहां आने से परहेज कर सकते हैं। यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर भी असर पड़ सकता है। आईपीएल के कमीश्नर ललित मोदी शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और बंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के बीच होने वाले मैच को जयपुर से शिफ्ट करने के मूड में नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मैच में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े होंगे, लेकिन मैच को यहां से शिफ्ट नहीं किया जाएगा। दिल्ली के बीकानेर हाउस के डयूटी ऑफिसर शेर सिंह ने बताया कि कई यात्रियों ने टिकट रद्द करा लिए, जिससे राजस्व में तकरीबन एक-तिहाई का नुकसान हुआ।


शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों से जेम्स-जूलरी और पर्यटन व्यवसाय पर असर
पर्यटक गुलाबी शहर से करने लगे कूच
जयपुर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन, हथकरघा और जेम्स और जूलरी के व्यापार को बनाया आतंकियों ने निशाना
जेम्स-जूलरी उद्योग को करीब 100 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका
कारीगरों पर रोजी-रोटी छिनने का खतरा

First Published - May 15, 2008 | 1:32 AM IST

संबंधित पोस्ट