facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

PM मोदी के जन्मदिन पर देश को मिला तोहफा, 75 साल बाद भारत में आए चीते

Last Updated- December 11, 2022 | 3:30 PM IST

समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के एक दिन बाद, आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे। जन्मदिन के मौके पर भी प्रधानमंत्री व्यस्त रहेंगे। वह आज चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे । जिनमें से एक है नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रिहा करना। चीतों को लेकर नामीबिया का ख़ास विमान पहले ही ग्वालियर में उतर चुका है।

भारत के जंगलों में एक बार फिर से चीते रफ्तार भरते देखे जा सकेंगे। भारत ने देश में चीता को वापस लाने के लिए 12 साल पहले, अफ्रीका से मदद मांगी थी। अब 2022 में,  नमीबिया अगले पांच सालों में 50 चीतों को भारत भेजने पर सहमत हुआ है। अभी के लिए, इनमें से आठ चीते मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में रखे जाएंगे। 

नामीबिया से चीतों को ला रहा स्पेशल चार्टर प्लेन शुक्रवार 16 सितंबर की रात को रवाना हुआ था। यह आज शनिवार 17 सितंबर को सुबह 8 बजे ग्वालियर पहुँच गया । 75 साल बाद लाये गए इन आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो पार्क में छोड़ा जाएगा। 

बता दें, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है। पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन पर इन चीतों को उद्यानों में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ेंगे। 

गौरतालाब बात ये हैं कि भारत में 75 साल बाद चीते आ रहे हैं। कभी चीतों का घर रहे हिन्दुस्तान में आज़ादी के समय से ही चीते पूरी तरह विलुप्त हो गए थे। कहा जाता हैं की 1947 में देश के आखिरी तीन चीतों का शिकार मध्य प्रदेश के कोरिया रियासत के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने किया था। जिसकी फोटो बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के पास मौजूद है। उसके बाद अब 75 साल बाद आठ चीतों को नामीबिया से भारत लाया जा रहा है। 

बता दें, नामीबिया से लाये गए 8 चीतों को पहले जयपुर लाया जाना था। लेकिन लॉजिस्टिक की दिक्कत के चलते एक दिन पहले प्लान में बदलाव किया गया है और अब ये चीते हेलिकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाये गए हैं ।

First Published - September 17, 2022 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट