facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विदेश से गेहूं आयात करने की खबर को सरकार ने बताया अफवाह, देश में मौजूद है पर्याप्त भंडार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:27 PM IST

देश में गेहूं आयात की खबरों का सरकार ने खंडन किया है। भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि अभी गेहूं आयात की कोई योजना नहीं है। पिछले महीने देश में भीषण गर्मी पड़ने के कारण गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ा था जिसके बाद यह खबर आई थी कि सरकार विदेशों से गेहूं आयात पर विचार कर रही है। हालांकि अब जाकर सरकार ने इसे अफवाह करार दिया है। 
खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से कहा गया है कि भारत में गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है। हमारे पास घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ साथ  भारतीय खाद्य निगम के पास भी सार्वजनिक वितरण के लिए पर्याप्त स्टॉक है। 

निर्यात पर लगाई थी रोक
सरकार ने 13 मई को गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसका कारण रूस और यूक्रेन युद्ध तथा देश में गेहूं के बढ़ते दाम को बताया गया था। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि दुनियाभर में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में अगर हम निर्यात शुरू करते हैं तो जमाखोरी की आशंका बढ़ सकती है। इससे उन देशों को कोई लाभ नहीं होगा, जिन्हें अनाज की जरूरत है। हमारे इस फैसले से वैश्विक बाजारों पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वैश्विक बाजार में भारत का निर्यात एक फीसदी से भी कम है।

अनुमान से कम उत्पादन
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार 2021-22 के दौरान 106.84 मिलियन टन गेहूं उत्पादन हुआ। सरकार को 111 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान था। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पूरी दुनिया में गेहूं की किल्लत बढ़ गई थी। भारत ने पहले गेहूं का निर्यात किया, लेकिन बाद में गेहूं की कमी को देखते हुए इसपर सरकार ने रोक लगा दी थी।

First Published - August 21, 2022 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट