facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नए संसद भवन का मुख्य ढांचा हुआ तैयार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

 
 
संसद के नए भवन का मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है और अब आंतरिक स्तर पर काम (फिनिशिंग) को पूरा किया जा रहा है। टाटा प्रोजेक्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक विनायक पई ने रविवार को यह जानकारी दी। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड नए संसद भवन का निर्माण कर रही है जिसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, सांसदों लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। 
 
पई ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुख्य ढांचा (नए संसद भवन का) पूरा हो चुका है। हम अब उस चरण में हैं जहां हम आंतरिक साजसज्जा या फिनिशिंग को पूरा कर रहे हैं। यह अपनी तरह का एक खास भवन है। इसलिए वास्तुविदों द्वारा फिनिशिंग के काम को काफी सोच-विचार के बाद पूरा किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि संसद का शीतकालीन सत्र नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बन रहे नए भवन में होगा। 
 
टाटा प्रोजेक्ट्स उच्च मुद्रास्फीति दबाव की चुनौती का सामना कैसे कर रही है, इस सवाल पर पई ने कहा कि निश्चित रूप से ऐसी चुनौतियां हैं जिनका अधिकांश उद्योग सामना कर रहे हैं, क्योंकि वे काफी हद तक जिंसों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज जिस पर हमें लगातार ध्यान देना है वह है स्मार्ट खरीद। इसलिए हमारे द्वारा की जाने वाली थोक सामग्री की बहुत सारी खरीद के लिए हमारे पास दीर्घकालक अनुबंध है।’’ उन्होंने कहा कि एक अन्य बात यह है कि हमारे काफी ऐसे अनुबंध अब परिपक्व हो गए हैं जिनमें मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रावधान है। 
 
उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें संरक्षण मिला है। हालांकि, इससे जिंस कीमतों में वृद्धि का पूरा बोझ कम नहीं हुआ है, लेकिन हमें काफी समर्थन मिला है।’’ पई ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काफी अवसर हैं, विशेषरूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में। ‘‘बुनियादी ढांचे के अलावा सतत और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हमें काफी अवसर दिख रहे हैं।’’
 
 

First Published - August 28, 2022 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट