facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

करार पर हर तरफ है बेकरारी

Last Updated- December 07, 2022 | 10:42 AM IST

राजनीतिक गलियारों में गुरुवार का दिन उठा-पटक, बयानबाजी और सरकार गिराने-बचाने की जुगत में बीता।


बुधवार को वामदलों की ओर से समर्थन वापसी की औपचारिक घोषणा के बाद सरकार ने बहुचर्चित परमाणु करार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के मूल मसौदे को सार्वजनिक कर दिया। वहीं मार्क्सवादी नेता प्रकाश करात का कहना है कि अल्पमत सरकार इस तरह का कदम भला कैसे उठा सकती है?

इस बीच भारत में अमेरिका के राजदूत डेविड सी मल्फोर्ड ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और भारत अमेरिका परमाणु करार पर हुई प्रगति के बारे में चर्चा की। मल्फोर्ड ने बुधवार को 45 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह देशों के दूतों से मुलाकात कर परमाणु करार पर उनका सहयोग मांगा था।

इस बीच परमाणु करार पर सरकार के पक्ष में मत देने के तमाम अटकलों को विराम देते हुए शिरोमणि अकाली दल ने इस बात को साफ किया वह इस मसले पर एनडीए के साथ है। हालांकि सपा के बागी सांसद राजब्बर ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। राजग ने सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वामदलों के समर्थन वापसी के बाद भी वह ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जिससे लगे कि उसके पास बहुमत है, जबकि उसे सदन में बहुमत साबित करना चाहिए।

इधर, यह खबर भी जोरों पर है कि राष्ट्रपति अगर प्रधानमंत्री  के इस बात से संतुष्ट हो जाती है कि उसके पास बहुतम का समर्थन है, तो सदन में इसे साबित करने को नहीं भी कहा जा सकता है। वैसे सरकार के रणनीतिकार सदन में बहुमत जुटाने के लिए सपा सहित अन्य छोटी पार्टियों से भी संपर्क साध रहे हैं।

First Published - July 11, 2008 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट