पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को PIB ने ट्वीट कर गलत बताया है। दरअसल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि सरकार ने ATM से पैसे निकालने के नियम को बदल दिया है। अब 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की जगह आपको 4 ट्रांजेक्शन ही मुफ्त मिलेंगे। 4 से अधिक बार अगर आप पैसे निकालते है तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा।
PIB ने बताया गलत
PIB ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है वह गलत है। सरकार द्वारा अभी ऐसा कोई भी नियम नहीं लाया गया है। पीआईबी ने बताया है कि यह दावा फर्जी है। बैंक के ATM से हर माह 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। इसके बाद अधिकतम ₹21/ट्रांजैक्शन या कोई टैक्स होने पर वह अलग से देना होगा।
5 बार कर सकते हैं मुफ्त ट्रांजेक्शन
रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक आप महीने में 5 बार मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। उसके बाद अगर आप ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा।