facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

CNG और PNG की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, सरकार 1 अक्टूबर को करेगी बैठक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

आने वाले महीनों में आपके जेब पर और भी बोझ बढ़ सकता है। सरकार 1 अक्टूबर को प्राकृतिक गैस के कीमत को लेकर एक बैठक करने वाली है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक इसमें प्राकृतिक गैस की मौजूदा कीमत में बढ़ोतरी को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

बढ़ सकते हैं दाम

समाचार एजेंसी जी बिजनेस के अनुसार इस सप्ताह होने वाली बैठक में कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद प्राकृतिक गैस का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। प्राकृतिक गैस का प्रयोग CNG और  PNG के निर्माण में किया जाता है। इसके साथ ही इसका उपयोग बिजली उत्पादन, उवर्रक बनानेआदि में भी किया जाता है।

उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है कीमत

बढ़ोतरी के बाद देश में उत्पादित गैस की कीमत 9 डॉलर प्रति यूनिट तक पहुंच सकती है। इस साल अप्रैल में भी कीमत को दोगुणा बढ़ाकर 6.10 डॉलर प्रति यूनिट कर दिया गया था। सरकार द्वारा हर साल कीमतों में संशोधन दो बार अप्रैल और अक्टूबर में किया जाता है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अप्रैल 2019 के बाद यह तीसरी बाद कीमतों में वृद्दि होगी।

First Published - September 25, 2022 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट