facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पिछले हफ्ते हवाई यात्रियों की तादाद में आई तेजी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:16 PM IST

पिछले हफ्ते आर्थिक गतिविधियों से जुड़े संकेतकों में काफी तेजी देखी गई। उस दौरान 2019 की समान अवधि की तुलना में 15 फीसदी अधिक वाहनों का पंजीकरण हुआ। रविवार को खत्म हुए सप्ताह में करीब 414,000 वाहनों का पंजीकरण हुआ जबकि 2019 की समान अवधि में करीब 360,000 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। पिछले से पिछले हफ्ते इसमें उलटा अंतर देखने को मिला। 
भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के आंकड़े में बढ़ोतरी दर्ज की। माल ढुलाई की मात्रा में सालाना वृद्धि 8.91 फीसदी रही जो इससे पहले 7.17 फीसदी थी। माल ढुलाई से होने वाली कमाई में 13.43 फीसदी की वृद्धि हुई जो उससे पहले हफ्ते 12.26 फीसदी थी। इस दौरान अधिक लोगों ने विमान यात्रा की। मिसाल के तौर पर 375,000 यात्रियों ने 2 अक्टूबर को यात्रा की। इससे पहले रविवार को 364,000 यात्रियों ने यात्रा की थी। रोजाना औसतन 2700 विमानों से यात्री घरेलू यात्रा पर जा रहे थे।
बीते हफ्ते जरूरी खरीदारी में तेजी आई। सर्च इंजन गूगल के आवाजाही के डेटा के मुताबिक राशन और दवा की दुकानों पर जाने वालों की तादाद में तेजी आई। पहले की तुलना में मनोरंजन स्थल और रिटेल स्टोर पर जाने वालों की तादाद में तेजी आई। गूगल अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर यह अंदाजा लगाता है कि महामारी के दौरान लोगों की गतिविधियां कैसी रही। वैश्विक तकनीक कंपनी टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़े दर्शाते हैं कि बड़े शहरों के यातायात में कमी आई। सोमवार सुबह 9 बजे नई दिल्ली के यातायात में 51 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं मुंबई के यातायात में 45 फीसदी की गिरावट आई।
पिछले हफ्ते बिजली की खपत में तेजी आई हालांकि 2019 के स्तर के मुकाबले अंतर बढ़ कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है क्योंकि 2019 के समान हफ्ते के दौरान बिजली उत्पादन में कमी आई थी। बिजली उत्पादकों ने ताजा हफ्ते के दौरान औसतन रोजाना 431.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया जबकि पिछले से पिछले हफ्ते रोजाना 430.2 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसकी तुलना में 2019 की समान अवधि के दौरान 324.6 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ।  
बिज़नेस स्टैंडर्ड अर्थव्यवस्था की साप्ताहिक तस्वीर का अंदाजा लगाने के लिए इन संकेतकों का जायजा लेता है। महामारी शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर के विश्लेषक समान तरह के संकेतकों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि आधिकारिक वृहद अर्थव्यवस्था के आंकड़े अक्सर देरी से जारी किए जाते हैं। इससे कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव का अंदाजा मिलता है। गूगल के आंकड़े अक्सर देरी से जारी होते हैं। ताजा आंकड़े 28 सितंबर के हैं। यातायात के आंकड़े 3 अक्टूबर सोमवार सुबह 9 बजे के हैं। बाकी सभी आंकड़े रविवार 2 अक्टूबर के हैं।

First Published - October 3, 2022 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट