Delhi bomb threats: दिल्ली में सोमवार सुबह 40 साल से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने वाले शख्स ने 30,000 डॉलर की डिमांड की है। ऐसे नहीं करने पर ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये ईमेल 8 दिसंबर को रात के 11:38 बजे आया।
एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाला से कहा कि दिल्ली में आज 40 से अधिक स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल में लिखा है, “मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई बम लगाए। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बम विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे $30,000 नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।
इसके अलावा सोमवार सुबह दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), आरके पुरम और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार में बम की धमकी वाला फोन आया।
श्वान दस्ता (Dog squad,), बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे तथा तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।