facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Time 100 Next: आकाश अंबानी को मिली जगह, इस लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

जाने माने उद्योगपति और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को TIME मैगजीन द्वारा विश्व के सौ उभरते सितारों की लिस्ट में जगह मिली है।  इस लिस्ट में जगह पाने वाले वह एकमात्र भारतीय हैं। 
जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय

Time 100 Next में जगह पाने वाले आकाश एकमात्र भारतीय है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में जगह मिली है। Time मैगजीन का कहना है कि आकाश अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं। कुछ दिन पहले ही जियो ने गूगल और फेसबुक के साथ कई अरब डॉलर के निवेश पर समझौता किया है। इस समझौते में आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

हाल ही में मिली जियो की जिम्मेदारी

आकाश अभी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो के चेयरमैन है। इससे पहले वह जियो बोर्ड के सदस्य थे। जियो बोर्ड में आकाश को मात्र 22 वर्ष की उम्र में जगह मिल गई थी। देश में जियो के कुल ग्राहकों की संख्या लगभग 43 करोड़ है। कंपनी दिवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित 5 मेट्रो शहरों में 5जी सेवा शुरू करने वाली है। 

इन्हें भी मिली जगह

इस लिस्ट में प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका एसजेडए, बास्केटबॉल खिलाड़ी जा मोरेंट, अभिनेता केके पामर, टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज, पर्यावरण कार्यकर्ता फरविजा फरहान और ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की सीईओ अम्रपाली गन को भी जगह मिली है।

First Published - September 29, 2022 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट