facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आज देश को मिलेगी चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, PM मोदी हिमाचल में दिखाएंगे हरी झंडी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:47 PM IST

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे पर देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर आसान होगा। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब-अंदौरा स्टेशन तक चलेगी। 

देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस 412 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 25 मिनट में तय करेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़ कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। नई दिल्ली से अंब-अंदौरा के रुट के बीच अंबाला, चंडीगढ़ और ऊना स्टेशन पर ये 2-2 मिनट के लिए रुकेगी। 

इस ट्रेन की ख़ास बात यह बताई जा रही है कि यह पिछली वंदे भारत ट्रेन कि तुलना में अपडेटेड और हल्की है। यह काम समय में अपनी टॉप स्पीड में पहुंचने में सक्षम है। ऐसा दावा है कि यह ट्रेन मात्र 52 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ सकती है। 

बढ़ेगा पर्यटन

PMO के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस ट्रेन के चलने से देश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र हिमाचल प्रदेश में और भी अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल प्रदेश में 9 दिन के भीतर ये दूसरा दौरा है। आज वो चंबा जिले में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी आज ऊना के हरोली में 1,923 करोड़ की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का भी शिलान्यास करेंगे। PM 128 करोड़ रुपये की लागत से बने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान को भी लॉन्च करेंगे।

First Published - October 13, 2022 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट