ट्विटर यूजर्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ट्वीट करने के बाद अब उसको एडिट किया जा सकेगा। ट्विटर अपना ये नया अपडेट 21 सितंबर को ले कर आ रहा है। एडिट ट्वीट फीचर (Edit Tweet feature) को पहले सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा, जो प्रति माह $4.99 का भुगतान करते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स एक बार ट्वीट करने के बाद भी उसे फिर से एडिट कर सकते हैं। एडिट (Edit Tweet feature) किए हुए ट्वीट एक टाइमस्टैम्प और लेबल के साथ दिखाई देंगे, जिससे ट्वीट में एडिट किया गया है ये ट्वीट पर दिख जाएगा। इस लेबल पर टैप करने के बाद रीडर्स उस ट्वीट में किए गए एडिट देख भी सकेंगे। इस पर क्लिक करके ट्वीट का पूरा वर्जन रीडर्स देख पाएंगे।
21 सितंबर से आएगा एडिट ट्वीट फीचर
सोशल माडिया प्लेटफॉर्म के केसी न्यूटन (Casey Newton) ने एक ट्वीट में कहा कि इस सुविधा को अगले सप्ताह से जनता के लिए शुरू किए जाने की संभावना है।
उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि ट्विटर के शेयर किए इंटरनल डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, बुधवार 21 सितंबर से एडिट ट्वीट फीचर (Edit Tweet Feature) का पब्लिक टेस्टिंग शुरू होगा। ट्वीट में हुए टाइपो और ग्रामर के मिस्टेक को ठीक करने के लिए यूजर्स लंबे समय से एक ए़डिट बटन की मांग कर रहे हैं।