facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

UGC ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों से संकेत भाषा पर जागरूकता फैलाने को कहा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:16 PM IST

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से 23 सितंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय संकेत भाषा दिवस’ के अवसर पर वाद-विवाद, क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर इसके बारे में जागरूकता फैलाने को कहा है। 

 यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने 22 सितंबर को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कॉलेज के प्राचार्यों को लिखे पत्र में कहा, ‘ सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने संस्थान के भीतर और बाहर संकेत भाषा को लेकर जागरूकता फैलाये और इसमें अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें।’पत्र में आयोग ने ‘संकेत भाषा दिवस’ पर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से कई कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है । 

 इसके तहत ‘संकेत भाषा हमें एकजुट करती है’ विषय पर कर्मचारियों एवं इसमें हिस्सा लेने वालों से वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा गया है। इसके अलावा ‘संकेत भाषा दिवस’ पर वाद-विवाद, क्विज सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित करने और जागरूकता फैलाने के लिये सोशल मीडिया का उपयोग करने का भी सुझाव दिया गया है।

 इसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2017 के प्रस्ताव के माध्यम से 23 सितंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय संकेत भाषा दिवस’ घोषित किया था । संकेत भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डैफ’ हर वर्ष संकेत भाषा दिवस आयोजित करने के लिये किसी विषय का सुझाव देती है।
 इस वर्ष का विषय है-‘संकेत भाषा हमें एकजुट करती है’ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगों के सशक्तिकरण से जुड़े विभाग ने 23 सितंबर को संकेत भाषा दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाने का निर्णय किया है । संकेत भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए 19 से 25 सितंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय मूक बधिर सप्ताह’ मनाया जा रहा है और इसका मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर को आयोजित किया जायेगा । 

First Published - September 22, 2022 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट