facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

यूजीसी नेट परीक्षा का Admit Card 16 सितंबर को होगा जारी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

यूजीसी नेट परीक्षा के फेज-2 की समय-सारिणी जारी हो गई है। यह परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के सेंटर शहर की लिस्ट आज 13 सितंबर को जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट परीक्षा का Admit Card 16 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। 
फेज-1 की परीक्षा 8 से 12 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।  आप यूजीसी की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर अपनी होने वाली परीक्षा के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह परीक्षा विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में PHD Admission की योग्यता का निर्धारण करती है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता भी इसी परीक्षा के जरिए मिलती  है।  

यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती थी। लेकिन कोविड के कारण इस परीक्षा का क्रम टूट गया और यह समय से आयोजित नही हो पायी। इसलिए इस बार की यह परीक्षा दो सेशन दिसंबर-2021 और जून-2022 को एक साथ  मिलाकर आयोजित की जा रही  है। 
 पहले अलग-अलग सेशन के लिए प्रत्येक 6 माह में यह परीक्षा आयोजित होती थी। यूजीसी नेट आगे अपने उसी पैटर्न में वापस आने का प्रयास कर रहा है। इस परीक्षा का फॉर्म भरने  का नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को जारी हुआ था। इसके आवेदन फॉर्म 30 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 के बीच भरे गए थे। आप इस लिंक पर जाकर और जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट-javascript:void(0);/*1663070434451*/

First Published - September 13, 2022 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट