facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज से तीन दिवसीय बारामती दौरे पर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा देश के 144 लोकसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने के इरादे से चलाए जा रहे ‘प्रवास’ अभियान के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार से बारामती लोकसभा क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा शुरू करेंगी। 

भाजपा ने महाराष्ट्र के बारामती और 15 अन्य लोकसभा क्षेत्रों समेत देश के 144 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया है। 

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा कि अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान सीतारमण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के गढ़ बारामती में आने वाले सभी छह विधानसभा क्षेत्रों-बारामती, पुरंदर, इंदापुर, दौंड, भोर और खड़कवासला का दौरा करेंगी। 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि पवार की बेटी एवं राकांपा नेता सुप्रिया सुले वर्तमान में बारामती से लोकसभा सदस्य हैं। ‘प्रवास’ अभियान के दौरान सीतारमण भाजपा काडर से मुलाकात करेंगी और पार्टी के जिला कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वह लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। 

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आधार तैयार करने के मद्देनजर सीतारमण के कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, कारोबारियों, मतदाताओं और विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोगों से मुलाकात करने की भी संभावना है। भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सीतारमण के 21 कार्यक्रम निर्धारित हैं। 

इससे पहले भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बारामती का दौरा किया था और भाजपा काडर से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने राज्य में बारामती समेत 16 लोकसभा क्षेत्रों में हर मतदाता तक पहुंचने के लिए अभियान शुरू किया है। बावनकुले ने दावा किया था कि भाजपा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में 45 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगा। 

पुणे का बारामती जिला शरद पवार का गढ़ रहा है, जो कई बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कांग्रेस में रहने के दौरान भी उन्होंने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। अभी शरद पवार के भतीजे अजित पवार बारामती से विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राकांपा की सुप्रिया सुले के खिलाफ कंचन कुल को चुनाव मैदान में उतारा था।

First Published - September 22, 2022 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट